केदारनाथ के बाद आज खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, उमड़े श्रद्धाल

उत्तराखंड में गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारों धामों में सबसे प्रमुख बद्रीनाथ के कपाट आज सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. सुबह करीब साढ़े चार बजे पट खुलने के साथ ही भक्तों ने अपने भगवान के दर्शन का सिलसिला शुरू कर दिया. जयकारों के साथ भक्त अपनी आवाज बद्रीविशाल तक पहुंचाने की कोशिश में लग गए.


बता दें कि पिछले दो दिनों में हजारों भक्त बाबा बद्रीनाथ के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. जैसे ही पट खुले बाबा बद्रीनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. चारों तरफ बर्फ की सफेद पहाड़ियों के बीच बना बद्रीनाथ का मंदिर एक अलग ही छटा बिखेरता है. जिसमें फूलों की सजावट ने चार चांद लगा दिए.
सैकड़ों-हजारों किलोमीटर का सफर तय करके पहुंचे भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. सोमवार सुबह साढ़े चार बजे बद्रीनाथ के पट खोले गए. हालांकि आज भगवान बद्रीनाथ जी के निर्वाण दर्शन कर रहे हैं. काली शिला पर भगवान के दर्शन बिना श्रृंगार के किए जाते हैं, इस लिए इसे निर्वाण दर्शन कहा जाता है. आज बद्रीनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना नहीं होती. आज शाम की आरती के बाद कल यानी मंगलवार से रोज विशेष पूजा अर्चना शुरू होगी.
गौरतलब है कि बद्रीनाथ सहित गढ़वाल के हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारों धामों के कपाट सर्दियों में भारी हिमपात और भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं. जो अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा खोल दिए जाते हैं.
गढ़वाल हिमालय की आर्थिक रीढ़ मानी जाने वाली चारधाम यात्रा छह माह के सीजन के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. इस साल चार धामों के लिए यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुलने के साथ ही हो गई है.
गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट रविवार की सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. पुजारियों के मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के जयकारे के बीच छह महीने बाद केदारनाथ के कपाट खोले गए. कपाट खुलने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की गई, उसके बाद भगवान शिव के दर्शन शुरू हो गए.



0 ratings









Comments

Author

Jinder Mahal fights

Jinder Mahal fights

No Bio Available


1 followers

Credits

Today special news for the shiv bhakt

Stats

Published
2195 days ago
event
Page Views last 24h
0
av_timer
Total Page Views
23
assessment
Revenue
attach_money0.0158
monetization_on

Advertisement

Related Posts
सामान्य ज्ञान- 4

सामान्य ज्ञान- 4

News
6604 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Secure Self Storage

Secure Self Storage

News
34 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Social Media Management Company Miami

Social Media Management Company Miami

News
28 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Antique Folk Art

Antique Folk Art

News
23 views
star_border star_border star_border star_border star_border

Advertisement

Like us on FB!

More Posts

Totally Worth It

Totally Worth It

Funny
57 views
star star star star star

Inspirational
21 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Which bike suits you the best?

Which bike suits you the best?

Pic
8123 views
star star star star star_border
facebook Apps

facebook Apps

Design
36 views
star star star star star
Aww u taco

Aww u taco

Food
52 views
star_border star_border star_border star_border star_border
BEST CONDOM BRANDS...

BEST CONDOM BRANDS...

Arts and Entertainment
27 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Turn Down for Cat!

Turn Down for Cat!

Comedy
52 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Working of Ayurveda

Working of Ayurveda

Health
8 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Game of Thrones

Game of Thrones

Arts and Entertainment
39 views
star star_border star_border star_border star_border
Relationship Counselling West Palm Beach

Relationship Counselling West Palm Beach

Health
5 views
star_border star_border star_border star_border star_border
COMMON PROBLEMS IN iPHONE  6s AND HOW TO FIX THEM

COMMON PROBLEMS IN iPHONE 6s AND HOW TO FIX THEM

Science and Technology
31 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Winter season!!

Winter season!!

Work World
33 views
star star star star star
WHICH TWO FRIENDS' COMBINATION ARE YOU??

WHICH TWO FRIENDS' COMBINATION ARE YOU??

Pic
131 views
star star star star star

Stories
29 views
star star star star star
Random Post